तस्करों के कब्जे से लाखों की अफीम व स्मैक बरामद, कीमत करीब 40 लाख
गाजियाबाद। थाना लिंक रोड पुलिस ने एएनटीएफ टीम मेरठ के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चेकिंग के दौरान तीन नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम अफीम व 156 ग्राम हैरोइन जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय बाजार में है,बरामद की है। इनसे 2520 रुपए नकद घटना में प्रयुक्त स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च को थाना लिंक कोड पुलिस ने एएनटीएफ टीम मेरठ के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चेकिंग के दौरान कौशांबी बस अड्डे के पीछे खाली मैदान से तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम गुलजार त्यागी पुत्र इमामुद्दीन निवासी छोटी मस्जिद के पास महाराजपुर थाना लिंक रोड उम्र 31 साल, आमिर खान पुत्र इकराम निवासी बड़ी मस्जिद के पास महाराजपुर थाना लिंक रोड उम्र 28 साल और साहिल पुत्र मौसम निवासी सी3 नंद नगरी थाना नंद नगरी दिल्ली उम्र 23 वर्ष को 3 किलो 200 ग्राम अफीम 156 ग्राम इसमें हीरोइन जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए है बरामद की है। इनके पास से 2520 रुपये नगद और घटना प्रयुक्त स्कूटी तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं । उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/ 21/ 29/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया कि तीनों मिलकर दिल्ली से एक महिला से अफीम और स्मैक लेकर आते हैं ,वे उस महिला का नाम नहीं जानते, वह हमें कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास दिल्ली में मिली थी। यह माल वे दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। इसी क्रम में रविवार को भी माल बेचने की योजना में आए थे लेकिन पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए।
Tags
गाजियाबाद