कार में सवार थे सभी, दो बदमाशों को लगी गोली, तीन साथी भी शिकंजे में
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोतस्करी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में बीते दिनों गोकशी की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है।सूचना के आधार पर पुलिस ने एबीईएस कट और चिपियाना अंडरपास के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार बदमाश कार मोड़कर भागने लगे।

एसीपी के मुताबिक पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मारुफ और अयान के पैर में गोली लग गई। वहीं उनके तीन साथी जोहिन, आलम और समीर को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा व कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए सेंट्रल हेल्थ सेंटर भेजा गया है। पूछताछ में आरोपितों ने वेव सिटी और विजयनगर थानाक्षेत्र में भी गोकशी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े दूसरे मामलों की जांच कर रही है।
मुठभेड़ के संबंध में एसीपी का बयान:-
Tags
गाजियाबाद