संस्कृति के यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने से गाजियाबाद भी गौरवान्वित

इंदिरापुरम के व्यवसायी घनश्याम सिंह चौहान की बेटी संस्कृति सिंह ने पाई 165वीं रैंक, मिल रही शुभकामनाएं

गाजियाबाद। सिविल सर्विस एग्जाम में 165वीं रैंक लाकर संस्कृति सिंह ने गाजियाबाद को गौरवान्वित किया है। संस्कृति इंदिरापुरम के व्यवसायी  घनश्याम सिंह चौहान की सुपुत्री हैं। संस्कृति सिंह ने  संघ लोक सेवा आयोग  की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 165 वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होकर अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। इन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में बिना कोचिंग के हासिल की है।

संस्कृति सिंह के पिता घनश्याम सिंह का इंदिरापुरम में अपना बिजनेस है और वे नीति खंड-1 में रहते है। यह परिवार मूल रूप से ग्राम  खेड़ी खुशनाम , जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का है। परिवार के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है कि  पुत्री ने बिना किसी कोचिंग के देश की सर्वोच्च पुलिस सेवा में पहुँचकर अपने समाज का नाम ऊंचा किया है। यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज के लिए भी गर्व का विषय है। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने संस्कृति सिंह और उनके परिवार को अपने संगठन की ओर से इस सफलता और उपलब्धि की शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने