घर में गैस रिसाव से लगी आग, तीन बच्चों समेत 5 झुलसे

माचिस जलाने पर लीकेज गैस ने अचानक आग पकड़ी, हो गया हादसा


साहिबाबाद।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वैशाली सेक्टर पांच राघव कुंज में गैस सिलेंडर लीक होने से मकान में आग लग गई। आग से तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करबी तीन बजे वैशाली सेक्टर-पांच स्थित राघव कुंज कालोनी के एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। 
जांच में पता चला कि किराएदार मगनू (55) के कमरे में सिलेंडर लीक होने से ग्राउंड फ्लोर पर गैस फैल गई। माचिस जलाने पर गैस ने आग पकड़ ली। अचानक आग का गुबार बना। उसकी चपेट में आने से मगनू मंजू देवी (50) माही (8) अन्नु (4) और अनुराग (5) झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि जिस सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ था उसे सही करवा दिया गया है। आग से कमरे में रखे सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने