नकली नोटों के तीन सप्लायर शिकंजे में

500-500 के 234 नकली नोट और मोटरसाइकिल बरामद


गाजियाबाद।
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 234 नकली नोट और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 25 मार्च को लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबेध कुमार शाह (46) पुत्र स्व. सुखदेव शाह निवासी नेब सराय दिल्ली, रोहित (26) पुत्र विनोद शाह निवासी नेब सराय दिल्ली और मुन्ना उर्फ हरीश (30) पुत्र बदन लाल निवासी सलारपुर सेक्टर-39 नोएडा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद सभी नोट नकली हैं। 
ये नोट उन्हें झारखंड निवासी एक अज्ञात व्यक्ति से मिले थे। आरोपी इन नकली नोटों को राह चलते लोगों को असली बताकर बेचते थे और इससे मुनाफा कमाते थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों ने पहले भी एक व्यक्ति को करीब 20 हजार रुपये के नकली नोट दिए थे। वे उसी व्यक्ति से दोबारा सौदा करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर में संबंधित धाराओं 179/180 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और मुख्य सप्लायर की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली नोटों के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने