पत्नी के आशिक को घर बुलाया, साथ खिलाया फिर पति ने दोनों को मौत की नींद सुलाया

गाजियाबाद में 7 बच्चों की मां का पड़ोसी से अवैध संबंध, गुस्साए पति ने दोनों को गोलियों से भून डाला 


गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क में सोमवार देर रात राशिद नामक व्यक्ति ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी शबनम और पड़ोस में रहने वाले 32 वर्षीय दोस्त फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पत्नी का मृतक के साथ अवैध संबंध था जिसका विरोध आरोपी किया करता था। आरोपी के 7 बच्चे हैं जिसमें से बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, हत्या को आरोपी ने अपने घर में अंजाम दिया।
दरअसल, थाना ट्रोनिका सिटी के रामपार्क इलाके की बुद्ध बाजार कॉलोनी में राशिद अपनी पत्नी शबनम और 7 बच्चों के साथ रहता है। राशिद बांस बल्लियों का काम करता है। उसका दोस्त फहीम भी उसके साथ यही काम करता है। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया की रात 12:40 पर डायल 112 को सूचना मिली की बुध बाजार मोहल्ले में झगड़ा हुआ है और इस झगड़े में दो लोग घायल हैं। इस मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा की शबनम जिसकी उम्र 36 वर्ष और फहीम जो 32 साल है उनका शव पड़ा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फहीम और राशिद दोस्त थे। फहीम और शबनम के संबंध थे जिनका राशिद विरोध करता था। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राशिद ने फहीम को खाने पर बुलाया था। रशीद और शबनम के 7 बच्चे हैं, सब ने खाना खाया उसके बाद रशीद शबनम और फहीम कमरे में बैठे हुए थे वहां से जोर-जोर से आवाज आ रही थी। उसके बाद राशिद ने किसी हथियार से फहीम और शबनम पर गोली चला दी। दोनों को कितनी गोली लगी है कौन सा हथियार इस्तेमाल किया गया था यह अभी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि यह तय है कि दोनों को ब्लैक रेंज से गोली मारी गई जिससे उनका बचना नामुमकिन हो गया था। पुलिस ने राशिद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है, वहीं वारदात के बाद परिवार घर पर ताला लगा कर चला गया है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने