चोरी का खुलासा: लोनी बॉर्डर पुलिस ने आरोपी को दबोचकर ज्वैलरी व नगदी बरामद की


गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को लोनी बॉर्डर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। वादी ने बताया था कि उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान, 22 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भानु प्रकाश उर्फ गोली को गिरफ्तार किया। आरोपी भानु प्रकाश, प्रमोद कुमार वर्मा का पुत्र और सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद का निवासी है, जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, जिसमें अंगूठियां, चेन, पेंडल और सिक्के शामिल हैं, बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, लगभग 3500 रुपये नकद, एक लोहे का सरिया, प्लास, पेचकस और अन्य सामान भी जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर क्षेत्र में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने