गाजियाबाद पुलिस ने डेढ़ करोड़ के मोबाइल रिकवर कर मालिकों कौ लौटाए

पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 555 मोबाइल फोन बरामद किए 


गाजियाबाद।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नगर जोन पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 555 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन फोन को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया है, जिससे अपना खोया हुआ कीमती सामान पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। 


अपर पुलिस आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) केशव चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और मैनुअल इनपुट के जरिए विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोन को रिकवर किया। बरामद किए गए फोन में चोरी, स्नैचिंग और गुमशुदगी के मामले शामिल थे। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बरामदगी में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां से सर्वाधिक 153 मोबाइल फोन बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि  थाना विजयनगर ने 91 मोबाइल, थाना सिहानीगेट ने 71 मोबाइल, थाना नंदग्राम ने 65, थाना मधुबन बापूधाम ने 60, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक ने 36, थाना वेव सिटी ने 35, थाना कविनगर ने 33 साइबर थाना ने 11 मोबाइल रिकवर किए।  
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान अपना फोन वापस पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की कार्यशैली ने उनका विश्वास फिर से जीता है। एडिशनल कमिश्नर केशव चौधरी ने कहा कि नगर जोन पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके और आम जनता की संपत्ति सुरक्षित रहे। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने