गाजियाबाद में चार साल बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी दरिंदा गिरफ्तार


गाजियाबाद। नंदग्राम में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है जहां घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार शाम लापता हुई इस बच्ची का शव देर रात इलाके में ही पड़ा मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया जिसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नंदग्राम थानाक्षेत्र में सोमवार शाम को एक चार साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सोमवार रात साढ़े आठ बजे डायल 112 को सूचना मिली कि नंदग्राम थानाक्षेत्र में नूरनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में एक बच्ची का शव पड़ा मिला है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बच्ची के सिर, कान और नाक समेत निजी अंग से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। पुलिस ने लापता बच्ची के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई तो उन्होंने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह अचानक लापता हो गई। बड़े भाई ने बहन को गायब देख पिता को फोन किया। परिवार के लोग ढूंढने निकले, लेकिन पता नहीं चला। देररात परिजनों के पास पुलिस का फोन आया कि एक बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला है। ऐसी सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन भागे-भागे पुलिस के पास पहुंचे तो उसकी पहचान बच्ची के रूप में की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले आरोपी गौरव प्रजापति को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और फिर उसे साथ ले गया था।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने