नोएडा में सीएम योगी ने कपिल देव के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का किया लोकार्पण

नोएडा। ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को 200 करोड़ रुपए से बने सुपर स्पेशलिस्ट केडीएसजी अस्पताल का उद्घाटन किया। ये सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल 300 बेड से तैयार किया गया है। केडीएसजी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल कपिल देव और सुनील गुप्ता की पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। यह अस्पताल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक-3 के सेक्टर-10 में बनाया गया है। इस अस्पताल में कार्डियोलॉजी, आँकोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस अस्पताल में बेस्ट सर्जरी से लेकर हाईटेक मशीन लगाई गई है। इस अस्पताल में कैंसर जैसी बीमारी के लिए अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं। केडीएसजीअस्पताल में मरीजों को कम दामों में अत्याधुनिक सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में एडवांस एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की मशीनें भी लगाई गई हैं। यहां पर जो पैरामेडिकल स्टाफ है वह भी पूरी तरीके से सुविधाओं से लैस है। इस अस्पताल का संचालन डॉ0 अजीनकिया डीवाई पाटील द्वारा किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा भारत के गौरव के रूप में जिन्होंने पहली बार विश्व कप जीता था कपिल देव जी और उनकी पूरी टीम को सेवा के इस क्षेत्र के प्रवेश करने पर अभिवन्दन करता हूं। यूपी सरकार की तरफ से गौतमबुद्ध नगर वासियों के तरफ से धन्यवाद देता हूं, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से न सिर्फ नोएडा बल्कि सभी एनसीआर के जनपदों के नागरिकों को हॉस्पिटल से फायदा होगा। सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किए लेकिन जबतक निजी क्षेत्र की सहभागिता नहीं होगी तब तक सभी को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना आसान नहीं होगा।
सीएम योगी ने ये भी कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक यूनिवर्सल कार्ड लोगों को मिला है (गोल्डन आयुष्मान कार्ड) आयुष्मान कार्ड से 60 लाख लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 5 लाख रुपए की सुविधा कोई भी व्यक्ति जो पात्र है किसी भी गार्मेंट हॉस्पिटल और इन्पैनल हॉस्पिटल में जाकर लाभ ले सकता है।
सीएम योगी ने कपिल देव की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जब कपिल देव बोलिंग करते थे तब पाकिस्तान की टीम ऐसे ही आधी हार जाती थी,आप बीमारी को पाकिस्तान मान लीजिए, डॉक्टर कपिल देव जैसा हो तो आधी बीमारी ऐसे ही ठीक हो जाएगी। यूपी देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है, पीएम मोदी के हेल्थ सेक्टर में बहुत कुछ किया है। हमारी भी जिम्मेदारी है समाज के लिए, पब्लिक ने जो प्यार दिया उनके लिए रिटर्न में अच्छा काम कर सके। सीएम योगी ने पीएम मोदी के काम की सराहना की। कहा कि 2014 तक सिर्फ 6 एम्स थे, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 23 एम्स काम कर रहे है। यूपी की डबल इंजन की सरकार है हमारे यहां 75 डिस्ट्रिक्ट में 81 मेडिकल कॉलेज हो गए है। 1 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टैक्नीशियन, फोर्थ क्लास से जुड़े लोग होंगे। यहां सेवा भी है रोजगार भी है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने