नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी सलाखों के पीछे

परिजन की शिकायत पर लोनी पुलिस ने 24 घंटे में लिया एक्शन


गाजियाबाद।
लोनी इलाके में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत मिलने पर की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 28 मार्च को थाना लोनी पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक मुस्ताक नामक व्यक्ति ने छेड़छाड़ एवं गलत व्यवहार किया है। इस तहरीर के आधार पर तत्काल थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई था। रविवार को सीसीटीवी फुटेज एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर मुस्ताक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया। 

इस संबंध में लोनी सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम की बाइट  


ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने