निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले के दूसरे दिन 2800 से ज्यादा अभिभावकों ने आपस में बदली किताबें

आईपीए का बुक एक्सचेंज मेला बना पेरेंट्स के लिए आर्थिक राहत का केंद्र 


गाजियाबाद।
राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा कायमेरा सोसायटी में इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन, राजनगर एक्सटेंशन ट्रस्ट, सॉलिड रूफ एवं सहायता संपर्क समूह  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले के दूसरे दिन अभिभावकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। मेले में 2000 से अधिक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर पुस्तकों का आपसी आदान-प्रदान किया। 
मेले में स्कूल पाठ्यक्रम की किताबों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पुस्तकों का भी बड़े स्तर पर एक्सचेंज हुआ। छात्रों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी जरूरत की किताबें प्राप्त कीं, जिससे उनकी शैक्षणिक तैयारी को नई दिशा मिली। आईपीए के उपाध्यक्ष विनय कक्कड़ बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक कदम उठाना है। पुराने पुस्तकों के पुनः उपयोग से कागज की बचत होती है, जिससे पेड़ों की कटाई पर भी रोक लगती है। 
मेले में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि समाज इस प्रकार की सकारात्मक और उपयोगी पहल को खुले दिल से स्वीकार कर रहा है। आयोजकों ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने