हिंदू युवक नितिन की मुस्लिम ससुरालियों ने पीट-पीटकर की हत्या

गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, ससुर-साला गिरफ्तार


गाजियाबाद। थाना टीला मोड़ क्षेत्र में हिंदू युवक नितिन राठी की मुस्लिम ससुरालियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, नितिन राठी ने एक साल पहले मुस्लिम युवती मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। मुस्कान का परिवार इस शादी के खिलाफ थे और कहासुनी के बाद नितिन को बेरहमी से पीटा। इससे उसे गंभीर चोट आई। घायल हालत में नितिन को छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए।  बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, लोनी क्षेत्र के गीतांजलि कॉलोनी में रहने वाले 32 साल के नितिन राठी ने 28 अप्रैल 2025 को मुस्लिम युवती मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में शादी की। संस्था की ओर से उन्हें शादी का सर्टिफिकेट भी जारी किया था। हाल ही में दंपति के बीच आपसी मतभेद हुआ, जिसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई। मुस्कान वापस आने को तैयार नहीं थी। उसके घरवालों ने नितिन को अपने पास बुलाया। समझौते के नाम पर वे चाहते थे कि नितिन उनके घर रहे। 
सोमवार (30 मार्च 2025) को इसी बात को लेकर नितिन और उसके ससुरालियों में कहासुनी हुई। कहासुनी में ससुराल वालों ने नितिन को बेरहमी से पीटा और उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। अगले दिन नितिन को बेहोशी की हालत में भनेड़ा पुलिस के पास से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया। नितिन की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने मृतक नितिन का शव सड़क पर रखकर जाम लगायाऔर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने नितिन को फोन करके बुलाया और उसकी हत्या कर डाली। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक मृतक नितिन के ससुर और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने