क्लीनिक में चोरी करने गया और दीवार-शटर के बीच फंस गई गर्दन, कई घंटे लटका रहा चोर, पुलिस ने बचाई जान
गाजियाबाद। इंदिरापुरम इलाके में एक अजब गजब ही मामला सामने आया है, यहाँ चोरी की घटना होने पर पीड़ित ही पुलिस को याद नहीं करती बल्कि मदद के लिए चोर को भी पुलिस बुलानी पड़ती है। मामला इंदिरापुरम के अभयखंड-3 स्थित हर्ट एंड केयर क्लीनिक का है। शनिवार तड़के इसी क्लीनिक में चोरी एक चोर छत के रास्ते चोरी करने के लिए घुसा। जब उसे अंदर दाखिल होने के लिए कोई जगह नहीं मिली तो उसने शटर के रास्ते अंदर घुसने की कोशिश की। इसी कोशिश में उसकी गर्दन दीवार और शटर के बीच फंस गई।
चोर ने सुबह तक खूब कोशिश की लेकिन उसकी गर्दन नहीं निकल पाई। इस तरह करीब 6 घंटे तक वह अपनी गर्दन निकालेने की जद्दोजहद करता रहा। काफी देर तक तड़पने के बाद उसने हार मान ली और शटर पर पैर मारकर आवाज करना शुरू किया। थक हार चोर को सुबह होते ही खुद ही पुलिस को कॉल करनी पड़ी। इस बीच क्लीनिक के डॉक्टर भी पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू करके चोर की गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके लिए शटर को तोड़ा गया और चोर को सुरक्षित तरीके से बचा लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि नाबालिग चोर अभिषेक है जो मूलरुप से बिहार का रहने वाला है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि इंदिरापुरम के अभयखंड-3 स्थित हर्ट एंड केयर क्लीनिक में चोरी करने घुसा नाबालिग किशोर भागते समय शटर में फंस गया, उसकी गर्दन बाहर और धड़ अंदर रह गया। करीब छह घंटे तक गर्दन के सहारे लटके रहने के बाद फायर ब्रिगेड ने दूसरे दरवाजे से अंदर पहुंचकर शटर तोड़कर दोपहर करीब 1 बजे उसे बचाया। किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे संजय नगर कंबाइंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags
गाजियाबाद