भोपुरा में बड़ा खतरा बने कबाड़ गोदाम और अवैध झुग्गियां, फिर लगी आग, सुलगते दिखे सिलेंडर

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू वरना होती जनहानि 

अवैध गोदामों की आड़ में बहुत कुछ अवैध, स्थानीय लोगों में आक्रोश


गाजियाबाद।
थाना टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपुरा गांव में शनिवार को कबाड़ गोदाम और झुग्गियों में एक बड़ा अग्निकांड और संभावित जनहानि होने से बच गई। यहां एक धमाके के साथ अचानक आग लग गई। यह आग सिलेंडर फटने से लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए जब अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब भी कबाड़ के ढ़ेर पर कई सिलेंडरों को सुलगते पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया वरना बड़ी जनहानी भी हो सकती थी।

जानकारी के मुताबिक जिस जगह यह आगजनी हुई वह प्लॉट जयचन्द्र मुखिया का बताया जाता है। इस प्लाट में कबाड़ गोदाम के अलावा लोगों के  रहने के लिए दर्जनों झुग्गियां भी हैं। इन झुग्गियों में अवैध तरीके से बिजली के केबल भी डले हुए हैं।शुरुआत में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया वहीं आसपास के मकान वालों ने नाम ना लिखने की शर्त पर बताया की 10 से 12 छोटे सिलेंडर और एक बड़े सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग तेजी से फैल गई। 
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। आसपास रखे कबाड़ और अन्य सामान को भी सुरक्षित करने के प्रयास किए गए। झुग्गी-झोपड़ियों में रखे सामान के बीच कुछ सिलेंडर भी पाए गए, जिन्हें समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर फाइटरों ने समय रहते बाकी झुग्गियों और पिन्नी के गोदाम को बचा लिया।
ऐसे बची जनहानि: आसपास के मकान वालो का कहना हैं कि जब आग लगनी शुरू हुई और रुक रुक कर गैस सिलेंडर तेज धमाके से फट रहे थे तब झुग्गी वालों में अफरातफरी रही। आग की लपटें कबाड़ गोदाम के साथ ही झुग्गियों को अपने आगोश में ना ले लें, इस इस डर से लोगों ने अपने परिवार को सुरक्षित जगह भेज दिया था। आग लगने के समय गोदाम में बिजली आ रही थी इसलिए लोग अपने-अपने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझा रहे थे जिससे आसपास के मकान में आग नहीं पहुंच पाई । नहीं तो बड़ा हादसा और कैजुअल्टी हो सकती थी।
अवैध गोदामों और अवैध झुग्गियों से खतरा बरकरार: इस इलाके में अवैध गोदाम और अवैध झुग्गियां बड़ा खतरा बन चुके हैं क्योंकि पहले भी यहाँ आगजनी की घटनाएं होती रही हैं। शनिवार को हुई आगजनी के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट आग को बुझाने में लगा था तो दूसरा गुट इस बात का विरोध कर रहा था कि कुछ लोगो ने चंद पैसे के लालच में गांव में जगह जगह सैंकड़ो अवैध झुग्गिया बसा रखी हैं जिसमे आये दिन आग लगने की घटना होती रहती हैं। जिस गोदाम के पास मकान हैं वहां रहने वालों की सांसें अटकी रहती हैं। चर्चा है कि भोपुरा गांव में लगभग 100 से ज्यादा कबाड़ गोदाम और झुग्गियां हैं जिनमे रोहिंग्या बांग्लादेशी लोग भी पहचान छुपा कर रह रहे हैं।
अवैध गोदाम और अवैध झुग्गियों में बिजली की चोरी आम बात:
जिला प्रशासन इस तरह की अवैध कबाड़ गोदाम और झुग्गियों पर कोई कार्यवाही नही करता हैं जबकि इन झुग्गियों और अवैध गोदामों में बिजली भी चोरी से जलाई जाती हैं। सवाल उठता है कि क्या बिजली विभाग की मिलीभगत से ही झुग्गियां और गोदाम रोशन हो रहे हैं?  पुलिस और संबंधित विभाग इस ओर जितना जल्द ध्यान दे, उतना बेहतर होगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने