गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन एरिया में 4 साल की मासूम बच्ची का कत्ल, सगे मामा पर लगा आरोप, जांच जारी

सगा मामा रात में बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया, हत्या कर शव शालीमार गार्डन में कार के नीचे फेंका


गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 4 साल की बच्ची की अगवा कर हत्या कर दी गई। रात में ही पुलिस को बच्ची का शव शालीमार गार्डन इलाके में मिला। मृतक बच्ची की पहचान हो गई है। बच्ची को उसका मामा खिलाने के लिए अपने किराए के कमरे पर लेकर गया था। उसके बाद बच्ची की हत्या कर शव को शालीमार गार्डन में कार के नीचे फेंक दिया। रात में बच्ची की हत्या की सूचना पर एसीपी अतुल सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, शनिवार रात गश्त के दौरान थाना टीला मोड़ पुलिस को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, जहां शव की पहचान रहनुमा (4 साल) पुत्री रशीद निवासी शमशाद गार्डन पसौंडा के रुप में हुई। बच्ची के गले पर निशान मिले हैं, जिससे पुलिस मान रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि बच्ची को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू उसके घर से खिलाने के लिए ले गया था। जिसके बाद बच्ची को अपने किराए के कमरे पर लेकर पहुंचा, उसके बाद बच्ची की हत्या कर शव को छुपाने के लिए शालीमार गार्डन में डाल दिया। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्ची के मामला जमील उर्फ छोटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगाईं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्प्ष्ट हो सकेगा कि बच्ची की हत्या कैसे की गई। बच्ची के साथ गलत काम का प्रयास तो नहीं किया गया। शालीमार गार्डन एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या कैसे की गई है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आसपास सीसी टीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने