गाजियाबाद। कौशाम्बी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र शिवलाल, निवासी मूल रूप से गांव जलालपुर थाना सण्डीला, जनपद हरदोई के रूप में हुई है, जो वर्तमान में भोवापुर, कौशाम्बी में किराए पर रह रहा था।
मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि आकाश ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-03 थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में घटना स्थल कौशाम्बी होने के कारण केस को यहां ट्रांसफर कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीम गठित की। लगातार प्रयास के बाद 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पीड़िता को जानता था और अपने कमरे पर कई बार उसके साथ संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Tags
गाजियाबाद