टीला मोड़ इलाके में 11 अप्रैल की थी दरिंदगी, आरोपी से मुठभेड़ में 2 सिपाही भी गोली लगने से घायल
गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने के आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी पर गाजियाबाद पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित था। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि घटना में 2 सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। जसीम नाम है मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव का रहने वाला था।
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जसीम उर्फ छोटू ने 11 अप्रैल को भांजी का रेप और मर्डर करने के बाद शव को शालीमार गार्डन इलाके में एक कार के नीचे से फेंक दिया था। बच्ची का परिवार हापुड़ के पिलखुवा का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार टील मोड थाना क्षेत्र में रह रहा है। जबकि जसीम उर्फ छोटू मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और टीला मोड में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। एडीसीपी के मुताबिक रविवार रात सूचना मिली थी कि आरोपी जसीम टीला मोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी की। इस बीच आरोपी जसीम अपने दो साथियों के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा मगर जसीम और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिर बाइक से भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी गोलियां चलार्इं। इस दौरान पुलिस की एक गोली जसीम के सीने में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरते ही उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस घायल जसीम को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो जवानों को भी गोली लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं।
Tags
गाजियाबाद