नीले ड्रमों में भरा हुआ था दूषित मिलावटी 900 किलो पनीर, जांच के बाद नष्ट कराया
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांस हिंडन एरिया में में बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने करीब 900 किलो संदिग्ध और मिलावटी पनीर बरामद किया है। यह कार्रवाई शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलार को उस समय हुई जब पुलिस ने एक टेंपो को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में पनीर पाया गया, जिसकी गुणवत्ता और भंडारण की स्थिति बेहद खराब थी। सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पनीर मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और उसके सेवन को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया।
फूड सेफ्टी अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि यह पनीर मथुरा के कोसी क्षेत्र से लाया गया था और इसे गाजियाबाद सहित दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों ने मौके पर ही जेसीबी मंगवाकर जमीन में गड्ढा खुदवाया और पूरे 900 किलो पनीर को नष्ट कर दिया। फूड सेफ्टी अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और मिलावटखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी डेयरी उत्पाद को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और स्रोत की जांच जरूर करें।
थाना प्रभारी शालीमार गार्डन अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी में नीले ड्रम रखे हुए थे, जिसे जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर पता चला कि नीले ड्रमों में पनीर है उसमें से दुर्गन्ध आ रही थी । जिसकी सूचना फूड सेफ्टी विभाग को दी गई। सेफ्टी विभाग ने जांच के बाद बताया कि यह खाने योग्य नहीं है। लोगों की सेहत के साथ मजाक है, इसको खाने से लिवर किडनी खराब होने का खतरा है इसलिए नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में गड्ढा खोदकर पनीर को नष्ट कर दिया गया है।

Tags
गाजियाबाद