4 महिलाओं को रेस्क्यू कराया, दो ग्राहक भी दबोचे, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार हाउसिंग काम्पलैक्स में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 4 पीड़ित महिलाओं को रैस्कयू कराया। साथ ही देह व्यापार कराने वाली संचालिका और 2 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
शालीमार गार्डन एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि शालीमार हाउसिंग काम्पलैक्स में भोली-भाली गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम ने शालीमार हाऊसिंग काम्पलैक्स थाना के मकान नंबर सी 150 में छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम को देह व्यापार होने के प्रमाण मिले और मौके से 4 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। इनके अलावा अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित दो अभियुक्तों विपिन शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी रमा गार्डन करावल नगर दिल्ली और शोयब शेख पुत्र शमसुद्दीन शेख निवासी शहीद नगर साहिबाबाद गाजियाबाद को दबोचा गया। पुलिस ने अपने घर में देहव्यापार रैकेट चलाने वाली आरती उर्फ शबनम पत्नी स्व0 नौशाद को आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार किया।
आरोपी शबनम दो बार पहले भी जेल जा चुकी है। एसीपी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तोां और पीडिता महिलाओं से पूछताछ की गयी तो पता चला कि आरती उर्फ शबनम द्वारा अनैतिक कमाई करने के लालच से रैस्क्यू महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिये जाते हैं, पीडित महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसला कर देहव्यापार के धंधे में धकेला जा रहा था। शालीमार गार्डन में कई जगह अनैतिक देहव्यपार का धंधा चलने की चर्चाएं हैं, वहीं एसीपी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की किसी भी अनैतिक गतिविधि को नहीं होने दिया जाएगा।
Tags
गाजियाबाद