नोएडा में कामगारों के प्रदर्शन से महाजाम, कई जगह पथराव, पुलिस ने दागे अश्रु गोले
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में सैलरी बढ़ाने और कामकाजी परिस्थितियों में सुधार को लेकर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन उग्र हो गया। सोमवार सुबह पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुआ विवाद सोमवार को शहर के अन्य फैक्ट्री और कंपनियों तक पहुंच गया। सेक्टर 62 से लेकर सेक्टर 82 तक कर्मचारी सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करते दिखे। नोएडा के सेक्टर 62, 63, 64, 65 एवं 66 में प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों का भारी बवाल देखने को मिला। पुलिस की गाड़ी पलट दिए जाने और आगजनी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
दरअसल, निजी कंपनियों के कर्मचारियों की कई मांगें रविवार को ही सरकार ने मांग ली थीं पर सोमवार सुबह होते ही ये बवाल के रूप में सामने आ गया। कर्मचारियों की असल मांग सैलरी बढ़ाने को लेकर है. प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि श्रमिकों के आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

'10-12 हजार की सैलरी में कैसे करें गुजारा': प्रदर्शन कर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे श्रमिकों से बातचीत करते ही वे फट पड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे बरसों से दुख अब उबलकर कलेजे से बाहर आ रहा है। वे कम वेतन से त्रस्त हैं।बढ़ती महंगाई के बीच अधोमानक सैलरी और ठेकेदारों के चंगुल में उलझे श्रमिक प्रदर्शन कर अपना वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वे कहते हैं कि 'हम शांति से धरना दे रहे थे। फिर भी पुलिस वालों ने हमें मारना शुरू कर दिया। आज के समय में भी मात्र 10 से 11 हजार रुपये की मंथली सैलरी है। हम घर कैसे चलाएं?' नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का मन भर आ रहा है। वे कम वेतन की दिक्कत से जूझते हुए थक से गए हैं। सोमवार को प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। जब मजदूरों से बात की गई तो कमोबेश सबकी कहानी एक सी है। दसियों साल से काम करने वाले भी मात्र 10 से 12 हजार में काम करने को मजबूर हैं।
ग्रेटर नोएडा में महिला घायल: नोएडा की कंपनियों में वेतन वृद्धि और कार्य समय तय करने की मांग को लेकर शुरू हुआ मजदूरों का आंदोलन अब ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक थर्ड एरिया में स्पार्क मिंद कंपनी के पास चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक महिला श्रमिक गोली लगने से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि महिला को दो गोली लगी है। घायल को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस की गोली लगने से वह घायल हुई। श्रमिकों पर लाठीचार्ज भी किए जाने का आरोप लगाया गया है।वहीं, पुलिस का कहना है कि किसी बहरी व्यक्ति ने महौल को खराब करने के लिए गोली चलाई है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि घायल महिला के परिजनों से शिकायत लेकर केस दर्ज करेंगे। एसएचओ ईकोटेक-3 भी पथराव और लाठी-डंडे चलने के कारण घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बवाल हुआ।
सेक्टर 84 में कई गाड़ियों में आगजनी: पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। सेक्टर-84 में श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगा दी गई। आगजनी में दो वाहन जलने की सूचना है। फेज-2 के अलग-अलग इलाकों में हजारों श्रमिक सड़कों पर उतरे। वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर आक्रोश बढ़ा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात काबू करने की कोशिश की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन सतर्क है।
नोएडा में पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। कमिश्नरेट की ओर से निर्देश दिया गया है कि जो भी पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, वे 24 घंटे के भीतर वापस आएं। अपना कार्यभार ग्रहण करें।
हड़ताली कर्मियों ने एनएच-9 किया जाम: नोएडा में प्रदर्शनकारी हड़ताली कर्मचारियों ने एनएच-9 को पूरी तरह से बंद कर दिया नोएडा में श्रमिकों के बवाल का असर गाजियाबाद तक देखने को मिला है। गाजियाबाद तक प्रदर्शन और हंगामे के कारण जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। एनएच-9 पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस भीषण जाम से आम लोग परेशान हैं।

Tags
नोएडा