गाजियाबाद में अब थाना लिंक रोड़ को मिली आधुनिक एवं भव्य इमारत, सीपी ने किया उद्घाटन

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने किया लोकार्पण, समाजसेवा के लिए नरेंद्र भारद्वाज सम्मानित


गाजियाबाद।
थाना लिंक रोड स्थित गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट परिसर ने जीर्णोद्धार और नवनिर्माण के बाद एक नई और भव्य पहचान हासिल कर ली है। आधुनिक सुविधाओं और सुसज्जित संरचना से सुसज्जित इस परिसर का विधिवत उद्घाटन पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ (आई.पी.एस.) के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने अवसर को और भी विशेष बना दिया।
जीर्णोद्धार के पश्चात थाना लिंक रोड परिसर अब न केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बना है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी अधिक सुगम और अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। यह नवीनीकरण पुलिस व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पुनर्विकसित थाने में आधुनिक प्रतीक्षालय, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेवा यूनिट जैसी सुविधाएं मिलेंगी हैं। नए प्रतीक्षालय में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण के साथ नागरिकों का सम्मान सुनिश्चित किया गया है। मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है, जबकि साइबर सेवा यूनिट साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद करेगी। भवन का सौंदर्य पूर्ण और कार्यात्मक डिजाइन आगंतुकों और पुलिसकर्मियों दोनों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।
लिस आयुक्त ने बताया कि यह पुनर्निर्माण प्रौद्योगिकी, सुव्यवस्थित शिकायत निवारण और पारदर्शिता का आधुनिक मॉडल प्रस्तुत करता है। नए लेआउट में विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग समर्पित काउंटर बनाए गए हैं, ताकि पुलिसिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय में सुधार होगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह प्रयास जन-मित्र पुलिसिंग और प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आगामी वर्ष तक जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर गाजियाबाद के प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी एवं कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज में सौहार्द स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की। यह समारोह इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि प्रशासन और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से ही एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। थाना लिंक रोड परिसर का यह नवीनीकरण उसी दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने