बॉसकोडर कंपनी ने पूरे किए सफलता के 5 साल, जश्न मना

जिम कार्बेट में मना बॉसकोडर कंपनी की उपलब्धि का शानदार समारोह
समारोह में पुरस्कार वितरण, टीम गतिविधियां और मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित


नोएडा: नोएडा स्थित बॉसकोडर कंपनी ने अपने सफलता के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिम कार्बेट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस खास मौके पर कंपनी के संस्थापकों, कर्मचारियों और टीम के सदस्यों ने मिलकर इस उपलब्धि को बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया। बता दें कि बॉसकोडर अकादमी एक प्रमुख टेक-अपस्किलिंग संस्थान है, जो कामकाजी पेशेवरों के लिए डेटा साइंस और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में लाइव क्लास व प्लेसमेंट सहायता प्रदान करती है। 
कंपनी के सह-संस्थापक मनीष गर्ग और रजत गर्ग ने बहुत ही कम उम्र में इस सफलता को हासिल कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने बॉसकोडर को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की 5 वर्षों की यात्रा को याद किया गया, जिसमें संघर्ष, विकास और सफलता के कई महत्वपूर्ण पलों को साझा किया गया। सह-संस्थापकों ने अपने संबोधन में टीम की मेहनत, समर्पण और एकजुटता को इस सफलता का सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि बॉसकोडर की असली ताकत उसकी टीम है, जिसने हर चुनौती का सामना करते हुए कंपनी को आज एक मजबूत स्थिति तक पहुंचाया है।
समारोह में पुरस्कार वितरण, टीम गतिविधियां और मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण और सकारात्मक बन गया। आने वाले समय के लिए कंपनी ने नए लक्ष्य और विस्तार योजनाएं भी साझा कीं, जिससे बॉसकोडर को और भी ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का समापन एक आपसी सौहार्द के साथ हुआ, जहां सभी सदस्यों ने मिलकर इस यादगार पल का आनंद उठाया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने