47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 25वीं अंतर वाहिनी कंप्यूटर प्रतियोगिता शुभारंभ


गाजियाबाद।
47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद परिसर में गुरुवार को 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन कंप्यूटर प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश यादव (आईपीएस), सेनानायक 41वीं/47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने किया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न वाहिनियों से आई टीमों एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में कंप्यूटर दक्षता सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता तथा आधुनिक पुलिसिंग की आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व मेजबान टीम 47वीं वाहिनी पीएसी के कप्तान आरक्षी तेजपाल ने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता, खेल भावना और पूर्ण समर्पण के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में 06वीं, 08वीं, 09वीं, 15वीं, 23वीं, 24वीं, 28वीं, 38वीं, 41वीं, 43वीं, 44वीं, 45वीं तथा 49वीं वाहिनी पीएसी की टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के दौरान कंप्यूटर विषयक लिखित, प्रयोगात्मक, व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वाहिनी से दो-दो प्रतिभागी अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। 

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कंप्यूटर अवेयरनेस (एमसीक्यू) परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी तकनीकी जानकारी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपसेनानायक बी.एस. वीर कुमार, सहायक सेनानायक अन्विता उपाध्याय, शिविरपाल जयेंद्र कुमार गंगवार, सूबेदार मेजर मोमराज सिंह, सहायक शिविरपाल राजपाल सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता, ज्ञान एवं आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति समझ का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे पीएसी बल की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने