स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में दस दिवसीय कौशल शिविर का शुभारंभ

508 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन,  प्रत्येक कौशल को सीखने की शपथ ली


साहिबाबाद।
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार 21 मई को दस दिवसीय कौशल शिविर-2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कुल 21 कौशल पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। शिविर के लिए 508 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नामांकन कर अपनी प्रतिभा और व्यावहारिक ज्ञान को निखारने की पहल की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने अतिथियों का परिचय कराया तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी रुचि के अनुसार चयनित कौशल को बिना किसी तनाव के, खेल-खेल में सीखें और अपने व्यक्तित्व का विकास करें। विद्यालय प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य जैनपाल जैन ने विद्यार्थियों को श्रम के सम्मान का महत्व बताते हुए निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास करती है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ईमानदारी, समर्पण और उत्साह के साथ प्रत्येक कौशल को सीखने तथा उसका उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शपथ ली। 
कार्यक्रम के दौरान गुलशन एवं अनीता ने विभिन्न कौशल पाठ्यक्रमों, उनकी उपयोगिता तथा शिक्षण उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और व्यावहारिक समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के कल्याण मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह कौशल शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने