झुग्गी-बस्तियों से पॉश कॉलोनियों तक युवाओं को मिलेगा मंच, विजेताओं को ढाई लाख तक का इनाम
नई दिल्ली। राजधानी के युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने एक महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ‘हौसलों की उड़ान’ नाम से मेगा टैलेंट हंट शो का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के जरिए दिल्ली के 16 से 35 वर्ष तक के युवाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। सरकार के अनुसार यह प्रतियोगिता झुग्गी-बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक हर वर्ग के युवाओं को जोड़ने का प्रयास है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह देश की पहली ऐसी सरकारी योजना होगी, जो टीवी रियलिटी शो की तर्ज पर सीधे जनता के बीच जाकर प्रतिभाओं का चयन करेगी।
विधानसभा स्तर से शुरू होगी चयन प्रक्रिया: ‘हौसलों की उड़ान’ प्रतियोगिता की शुरुआत विधानसभा स्तर से होगी। इसके लिए दिल्ली की सभी विधानसभाओं में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बेहतर संचालन और चयन प्रक्रिया के लिए पूरी दिल्ली को 35 जोन में विभाजित किया गया है। विधानसभा स्तर पर चयनित प्रतिभागी जोनल स्तर पर मुकाबला करेंगे, जिसके बाद राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां देश के नामचीन कलाकार और विशेषज्ञ विजेताओं का चयन करेंगे।
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार और मेंटरशिप:
दिल्ली सरकार ने प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। सात अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ढाई लाख रुपये, दूसरे स्थान पर दो लाख रुपये, तीसरे स्थान पर डेढ़ लाख रुपये और चौथे स्थान पर एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित प्रतिभागियों को देश के प्रतिष्ठित कलाकारों से मेंटरशिप और प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा, ताकि वे कला के क्षेत्र में अपना करियर बेहतर तरीके से बना सकें। सरकार चयनित युवाओं को अपने विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाएगी।
जल्द शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग ‘हौसलों की उड़ान’ नाम से एक विशेष वेबसाइट लॉन्च करेगा, जिस पर युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। प्रतियोगिता अगस्त तक चलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिल्ली के हर प्रतिभाशाली युवा को अपनी पहचान बनाने का अवसर देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

इन 7 कैटेगरी में दिखेगा युवाओं का जलवा: इस टैलेंट हंट को बेहद व्यापक रूप दिया गया है. दिल्ली के युवाओं का चयन मुख्य रूप से अलग-अलग बनाई गई 7 कैटेगरी में किया जाएगा. इनमें कई विधाएं शामिल हैं.
1. गायन - शास्त्रीय से लेकर आधुनिक संगीत तक
2. नृत्य - पारंपरिक, लोक नृत्य और वेस्टर्न डांस फॉर्म
3. थिएटर/नाटक - अभिनय और मंच कला
4. कविता/साहित्य - युवा कवियों और कहानीकारों के लिए
5. विजुअल आर्ट - पेंटिंग, स्कल्पचर और पारंपरिक शिल्प कला
6. डिजिटल आर्ट - आज के दौर की आधुनिक ग्राफिक और डिजिटल कला
7. शिल्प कला - रचनात्मक कलाकृतियां
Tags
दिल्ली