शालीमार गार्डन में नई शाखा शुरू, 500 रुपए से अधिक के ऑर्डर पर फ्री होम डिलीवरी की सुविधा
गाजियाबाद। ग्राहकों को ताज़े और स्वादिष्ट बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अमर बेकरी बाय राजू ने सोमवार को शालीमार गार्डन में अपनी 6वीं शाखा का शुभारंभ कर दिया। नई शाखा का उद्घाटन फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। यह नया आउटलेट शॉप नंबर 827-A, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1, साहिबाबाद में खोला गया है। नई शाखा रोजाना सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक ग्राहकों के लिए खुली रहेगी। यहां ग्राहकों को केक, पेस्ट्री, स्नैक्स, मिठाइयां, बेकरी आइटम समेत कई ताज़े और स्वादिष्ट उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर योगेंद्र मुगरई, डायरेक्टर, अमर बेकरी बाय राजू ने कहा कि शालीमार गार्डन में 6वीं शाखा की शुरुआत उनके लिए खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता, ताज़ा और स्वादिष्ट बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराना रहा है। ग्राहकों के भरोसे और प्यार की वजह से हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अब इस क्षेत्र के लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं।”
Tags
गाजियाबाद