सीमापुरी में रोड नंबर-70 पर प्रदूषण का आतंक: शाम होते ही तार जलाने से घुटने लगता है दम

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के दावों को चुनौती, पुलिस की चेतावनी भी बेअसर


पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले के सीमापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नई सीमापुरी रोड नंबर-70 पर खुले में तार जलाए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन तारों को जलाने से गंभीर प्रदूषण फैलने का मामला सामने आया है। थाना सीमापुरी के बीट नंबर-7 क्षेत्र में आने वाला यह इलाका बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए भी चर्चित रहा है। यहां प्रतिदिन शाम लगभग 5 बजे से देर रात तक तार जलाने से पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा जाता है और राहगीरों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खासकर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की ओर आने-जाने वाले लोगों तथा दिल्ली में प्रवेश करने वाले यात्रियों को रोड नंबर-70 से गुजरते समय प्रदूषण के कारण भारी दिक्कत होती है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तार जलाने की वजह से स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दमघोंटू और जहरीले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में कठिनाई महसूस होने लगी।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पास के पुलिस बूथ से एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और महिला को फटकार लगाई तब भी वह तार पटकती रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से तथाकथित बांग्लादेशियों द्वारा प्रतिदिन इसी प्रकार तार जलाकर धातु निकालने का कार्य किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
सड़क किनारे कचरा और धुएं से बढ़ी परेशानीः निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे फैला कचरा और लगातार उठता धुआं क्षेत्र की पहचान बनता जा रहा है। प्रदूषण के कारण आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप कर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विभिन्न नो पाॅल्यूशन सर्टिफिकेट नो फ्यूल  अभियान चला रही है, तब खुले में तार जलाने जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभारी कदम क्यों नहीं उठा रही। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने