गाजियाबाद जिला अस्पताल को आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज ने दिए आधुनिक उपकरण

मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए फिजियोथेरेपिस्ट भी किया नियुक्त


गाजियाबाद।
संजय नगर स्थित जिला चिकित्सालय को आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज द्वारा आधुनिक फिजियोथेरेपी मशीनें और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए एक फिजियोथेरेपिस्ट की भी नियुक्ति की गई है। यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना के तहत की गई है।
यह कदम आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में उठाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता की उपस्थिति में अस्पताल को कई आधुनिक फिजियोथेरेपी उपकरण सौंपे गए।
कॉलेज की ओर से अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग को आई.एफ.टी. मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, टेन्स यूनिट तथा वैक्स बाथ यूनिट सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों को बेहतर और अद्यतन उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। संस्थान प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना को भी और अधिक सशक्त बनाएगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने