गाजियाबाद में दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर

13 वर्षीय लड़की से सिराज ने की दरिंदगी, गर्भवती हो गई थी पीड़िता

गाजियाबाद।
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी तीन महीने से डरा धमकाकर हिंदू लड़की का यौन शोषण कर रहा था। दुष्कर्म के दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। अंकुर विहार एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने घटना करने वाले आरोपी को बॉर्डर थाना क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। कब्जे से तमंचा, स्कूटी और कारतूस बरामद हुए हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बॉर्डर थाना क्षेत्र के कॉलोनी में 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी करीब तीन माह से उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाया तो घटना का पता चला।
इस घटना में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर परिवार के घर पहुंचे थे और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम सेवा धाम इलाके में चेकिंग कर रही थी। सभी स्कूटी से संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस में मुठभेड़ के बाद स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिराज बताया है। सिराज ने पड़ोसी किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात कबूली है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने