गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पुलिस लाइन गाजियाबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में वेवसिटी की सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के प्रत्येक नागरिक से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
Tags
गाजियाबाद