शालीमार गार्डन में शांति समिति की बैठक आयोजित, खुले में कुर्बानी न करने की अपील



गाजियाबाद।
आगामी त्योहारों एवं बकरा ईद के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शालीमार गार्डन स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पार्षद रवि भाटी द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता दीपक रावत ने की। बैठक में शालीमार गार्डन थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरा ईद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति खुले में कुर्बानी न करे और कुर्बानी के अवशेष सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके, ताकि क्षेत्र का माहौल स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण बना रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी जाए।
पार्षद रवि भाटी ने बैठक में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में अमर सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, प्रियंका सोलंकी, मल्होत्रा जी, सोमदत्त शर्मा, बत्रा जी, कमल गुप्ता, अनुज गुप्ता, शर्मा जी, डी.के. रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने