ओमकार हत्याकांड: 12 दिनों से गाजियाबाद पुलिस कर रही थी जिनकी तलाश, वो दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर में मुठभेड़ के बाद  दोनों बदमाशों को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली।
  गाजियाबाद  में लोनी के गनौली गांव निवासी ओमकार की गोली मारकर अपहरण के मामले में फरार चल रहे 50000 के इनामी सौरभ और गोपाल दिल्ली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए  हैं।गाजियाबाद पुलिस की अलग-अलग 10 टीमें 12 दिनों से इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था। गाजियाबाद पुलिस दिल्ली में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का रिमांड लगी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी। घायल दोनों अपराधी गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले हैं। उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर इलाके के अरबिंदो कॉलेज के पास देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। देर रात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि गाजियाबाद के दो अपराधी मालवीय नगर इलाके में किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। क्राइम ब्रांच ने अरबिंदो कॉलेज के पास जाल बिछाया, लेकिन पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में घायल होने पर दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराधियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले गोपाल और सौरभ के रूप में हुई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  
गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी दिल्ली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की है। टीम के दिल्ली पहुंचने पर और जानकारी मिलेगी। इस मामले में मोहित समेत दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना में नामजद एक आरोपी अभी भी फरार है। गाजियाबाद पुलिस दिल्ली में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का रिमांड लेकर ओमकार के बारे में जानकारी करेगी। पुलिस की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चलाकर ओमकार की तलाश कर रही है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। दोनों आरोपियों के दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होने की जानकारी परिजनों को भी मिली है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने