दिल्ली मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, मौत का आंकड़ा 21 हुआ, इनमें कई विदेशी भी

 जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग37 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी


नई दिल्ली। 
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। जिस बिल्डिंग में आग लगी वो 6 मंजिल की है। इसमें फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से अबतक करीब 37 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। बेसमेंट से 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया । तीनों लोग अफ्रीकी मूल के बताए जा रहे हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई।
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण होटल-रेस्टोरेंट अग्निकांड ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया। हौज रानी इलाके स्थित इमारत में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से भर गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें भेजी गईं। अधिकारियों के मुताबिक बचाव अभियान के दौरान करीब 37 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और उन्हें CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए दमकल विभाग के आला अधिकारी एडीओ संतोष, एडीओ सरबजीत, एसटीओ फूल सिंह, एसटीओ नरेंद्र, एसटीओ मनोज व एसओ राकेश खुद मैदान में उतरे.
घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग धुएं में फंस गए जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे रेस्टोरेंट से हुई। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और दिल्ली प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसडीएम और DDMA अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को अलर्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी राहत एजेंसियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। आग इतनी भयानक थी कि बचाव अभियान में दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को बेसमेंट और ऊपरी हिस्सों से बाहर निकाला गया. प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि इमारत में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। 
इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर दिल्ली की व्यावसायिक इमारतों में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई रेस्टोरेंट और होटल सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। राजधानी में हुए इस बड़े हादसे ने पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने