गाजियाबाद में 19 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी

ऋषिकेश से ISBT दिल्ली जा रही थी, ट्रक को बचाने में हुआ हादसा, यात्रियों को आंशिक चोट

गाजियाबाद।
सोमवार तड़के करीब सवा 3 बजे गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसा हो गया, जहां ऋषिकेश से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के वक्त बस में कुल 19 यात्री सवार थे।  यह हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब बस ऋषिकेश से सवारियां लेकर दिल्ली के आनंद विहार (ISBT) जा रही थी। गाजियाबाद क्षेत्र में नए बस अड्डे के फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अचानक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से खो गया। खुद को और यात्रियों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने बस को तेजी से मोड़ा, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराई और सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।  बस में 19 यात्री थे, जिनमें से 6 को चोट लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।
आनन फानन में कोतवाली पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से सभी फंसे हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी नंदनी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के साथ सभी को घर भेज दिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में हुआ। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर को सुबह के वक्त झपकी आई थी या बस की रफ्तार जरूरत से ज्यादा तेज थी। हादसे के बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सड़क से हटाकर किनारे किया गया ताकि हाईवे पर यातायात (ट्रैफिक) सुचारू रूप से चलाया जा सके। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने