अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेवाड़ संस्थान में योग शिविर

डॉ. एमके सेठ ने बताए तनावमुक्त जीवन के सूत्र

गाजियाबाद।
वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगगुरु एवं संचार रत्न डॉ. एमके सेठ ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सात चक्र साधना और कुंडलिनी जागरण की विधियों की जानकारी दी।
डॉ. सेठ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने जीवन में उत्साह और उल्लास बनाए रखने के लिए नियमित योग और ध्यान को आवश्यक बताते हुए कहा कि योग व्यक्ति को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।  कार्यक्रम में शिक्षा, इंजीनियरिंग और सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। 
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल के अलावा विशिष्ट अतिथियों में प्रो. (डॉ.) अमित जैन, डीन (अकादमिक), इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, इंजीनियर पुनीत गोयल, चेयरमैन, आईईआई-जीएलसी तथा इंजीनियर आर.आर. तंवर, जोनल हेड (नॉर्थ जोन), आईईआई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. एमके सेठ द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजन के साथ हुआ। भजन के माध्यम से उन्होंने उपस्थित जनों को जीवन के प्रति कृतज्ञता, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति का संदेश दिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने