समाजवादी छात्र सभा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

नितेश जाटव बने विधानसभा अध्यक्ष, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया

गाजियाबाद।
समाजवादी छात्र सभा के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष एडवोकेट अंशु ठाकुर ने संगठन विस्तार के तहत नितेश कुमार जाटव को मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष एवं राहुल कुमार को मोदीनगर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंशु ठाकुर ने कहा कि नितेश कुमार जाटव लंबे समय से युवाओं के हितों और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन और युवाओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितेश कुमार जाटव और राहुल कुमार पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष विक्की ठाकुर, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव रोहित माथुर और रविंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बल्लू सिकरी, एडवोकेट तरुण जाटव, शौकीन, अनुज, राजू, गणपत, टिंकू, विशाल, कुलदीप और पिंटू समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष नितेश कुमार जाटव और नगर अध्यक्ष राहुल कुमार ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा छात्र-युवाओं की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने