शालीमार गार्डन समेत सभी थानों में आयोजित हुए योग
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों, चौकियों, वाहिनी मुख्यालयों और पुलिस लाइन में भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया। "स्वस्थ उम्र के लिए योग" थीम पर आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना रहा।
पुलिस आयुक्त ने 600 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ किया योग
हरसांव स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मुख्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस आयुक्त जे. रवींद्र गौड़ ने किया। इस दौरान 600 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त (नगर एवं ट्रांस हिंडन जोन) धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण जोन) सुरेंद्र नाथ तिवारी तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात) त्रिगुण बिसेन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी थानों में आयोजित हुए योग सत्र: पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर इंदिरापुरम, कविनगर, साहिबाबाद, लोनी, मसूरी और शालीमार गार्डन समेत सभी थानों में सुबह योग सत्र आयोजित किए गए। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
शालीमार गार्डन थाने में भी हुआ योगाभ्यास: थाना शालीमार गार्डन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने योग किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव दूर होता है। नियमित योग से मन और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा दिन-रात की भागदौड़ और थकान से राहत मिलती है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों और इकाइयों में आयोजित योग कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags
गाजियाबाद