होटल-सोसायटियों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
साहिबाबाद। दिल्ली मालवीय नगर स्थित होटल में आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले के होटल, गेस्ट हाउस में अग्नि सुरक्षा जांचने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान 23 होटल, गेस्ट हाउस चेक किए गए। खामियां पाए जाने पर चार होटलों में खामियां पाए जाने पर नोटिस जारी की किए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद आरडीसी में आठ होटल, इंदिरापुरम में पांच होटल, लोनी में दो होटल, मोदीनगर में चार होटल, साहिबाबाद में तीन होटल और भोपुरा में एक होटल कुल 23 होटल की जांच की गई। जांच के दौरान वसुन्धरा सेक्टर-तीन के होटल हवेली, गाजियाबाद आरडीसी के हल्दीराम, एडीआर होटल और द क्लाक टावर होटल में सुरक्षा उपकरणों में खामियां पाई गईं। चारों होटल संचालकों के नोटिस दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान होटलों के स्टाफ को आग से बचाव की जानकारी दी गई। होटल के निकास मार्गाे को अवरोध मुक्त रखे और अग्निशमन उपकरण की नियमित जांच करने, ज्वलनशील सामग्री का भंडारण न किया के निर्देश दिए।
इस अभियान के तहत दमकल विभाग की टीमें विभिन्न इमारतों का दौरा कर रही हैं। वे फायर अलार्म सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट लाइन और आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण कर रही हैं। अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी अग्निशमन उपकरण कार्यशील स्थिति में हों और उनका नियमित रखरखाव किया जा रहा हो। गाजियाबाद दमकल विभाग के उप निरीक्षक मूलचंद सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जहां भी फायर सेफ्टी मानकों में कमी, लापरवाही या उपकरणों के रखरखाव में खामियां पाई जा रही हैं, वहां संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। सिंह ने आगे बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी यदि कोई संस्थान निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर नहीं करता है, तो उसके खिलाफ फायर सेफ्टी नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।दमकल विभाग ने भवन संचालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे फायर सेफ्टी नियमों का पालन करें और अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखें। प्रशासन का मानना है कि आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी उपाय हैं।

Tags
गाजियाबाद