गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर युवती के कथित प्रेमी समेत कई लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात किदवई नगर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय युवती की करीब एक वर्ष पहले गुरुद्वारा रोड स्थित कॉलोनी निवासी मोहम्मद समीर से जान-पहचान हुई थी। परिजनों का आरोप है कि समीर ने युवती को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया। आरोप यह भी है कि इस दौरान युवती के गहने भी अपने कब्जे में ले लिए गए।
मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व समीर को कविनगर पुलिस चोरी के संदेह में पूछताछ के लिए लेकर गई थी। इसके बाद समीर के परिजनों ने युवती पर उसे गायब कराने का आरोप लगाते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पंचायत बुलाकर युवती को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया तथा उसके साथ मारपीट भी की।
परिजनों का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना और सामाजिक अपमान से आहत होकर युवती ने अपने घर में बिजली के केबल का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर मोदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मोहम्मद समीर, सोनू, अनस, सबिला समेत अन्य नामजद और 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और कॉलोनी में नियमित गश्त की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags
गाजियाबाद