खोड़ा में रिश्ता टूटने की रंजिश में दो सगी बहनों को मारी गोली, आरोपी चंद घन्टे में गिरफ्तार

खोड़ा के आदर्श नगर में हुई सनसनीखेज वारदात, अस्पताल में युवतियों की हालत गंभीर


गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित वाल्मीकि चौक इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शादी का रिश्ता टूटने से नाराज एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी ने कमरे की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया था। उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कई गोलियां मारीं। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। अन्य स्थानीय लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। हालांकि, वारदात के मौके से फरार हुआ आरोपी चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार वाले घायल युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले गए। उसे दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का इलाज फिलहाल चल रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल बहनों की पहचान निधि और खुशी के रूप में हुई है। खुशी का रिश्ता गाजियाबाद के पुराने बस अड्डा क्षेत्र निवासी जॉनी के साथ तय हुआ था, लेकिन करीब तीन माह पूर्व किसी कारणवश यह रिश्ता टूट गया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर जॉनी मंगलवार को खोड़ा स्थित उनके घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपित मकान की खिड़की के रास्ते घर के अंदर घुसा और चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से निधि और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, निधि के पेट में जबकि खुशी के जबड़े में गोली लगी है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों बहनों का इलाज दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए। पुलिस टीम की लगातार दबिश और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी जानी पुत्र प्रेमचंद को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे शादी का रिश्ता टूटने से उपजी रंजिश सामने आ रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने