गोविंदपुरम की बाबा मार्केट में लगी आग, दुकानों का सामान खाक

 

गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से पांच दुकानों में लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रात करीब 12 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को बाबा मार्केट में दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। बाजार की सभी दुकानें बंद थीं और शटरों के नीचे से से धुआं निकल रहा था। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर भीतर पहुंचने का रास्ता बनाया और आग पर नियंत्रण पाया। आग में दीपक गोयल की अग्रवाल स्वीट्स, हरिओम गर्ग की महागणेश ट्रेडर्स, मुकेश सिंघल की सिंघल स्वीट्स, राहुल मित्तल की मोबाइल व खिलौने की दुकान तथा अंकित डेरी सहित कई प्रतिष्ठान आए। 
आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। आग बुझाने के अभियान में कुल आठ दमकल वाहन लगाए गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के उपकरण नहीं लगे थे। दमकल की टीम ने आठ पानी के टैंकर्स से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि पांच दुकानों में आग लगी है कोई जनहानि नहीं हुई है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने