दिल्ली अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में चला फायर विभाग का बड़ा अभियान: पांच प्रतिष्ठानों में मिलीं खामियां
गाजियाबाद। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में 3 जून को हुई दर्दनाक अग्नि दुर्घटना के बाद उत्तर प्रदेश शासन और महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देश पर गाजियाबाद में व्यापक अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की टीमों ने कमिश्नरेट क्षेत्र के 27 होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
जांच के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटल कृष्णा सागर, होटल रैम्बो, होटल राइजिंग स्टार, श्री आर.के. रेजीडेंसी, वसुंधरा ग्रांड, आर्चिड इन, कैपिटल होम्स, होटल रॉयल पैलेस, चौधरी होटल, एबी इन, एएक्सएन रिजॉर्ट समेत कुल 27 प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया।
निरीक्षण में विंटर्स होटल (लोनी रोड), होटल इलाइट (बजरिया), होटल तरुण इन (बजरिया), होटल राघव (बजरिया) और होटल महादेव (बजरिया) में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इन प्रतिष्ठानों के स्वामियों एवं प्रबंधकों को तत्काल अग्निशमन सुरक्षा प्रणालियों को दुरुस्त एवं कार्यशील बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीमों ने भवनों में स्थापित फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की तथा होटल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी। कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के रखरखाव और उपयोग के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने सभी होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देशित किया कि भवनों के निकास मार्ग सदैव अवरोध मुक्त रखें, अग्निशमन प्रणालियों की नियमित जांच कराएं तथा बेसमेंट और अन्य स्थानों पर ज्वलनशील सामग्री या कूड़ा-कचरा जमा न होने दें। इसके अलावा विद्युत उपकरणों के अनुरूप वायरिंग और विद्युत भार का समय-समय पर परीक्षण कराने की भी सलाह दी गई, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

Tags
गाजियाबाद