तपती धूप गर्मी के बीच सफाई कर्मचारियों ने नाले के अंदर घुसकर की सफाई
साहिबाबाद। वार्ड नंबर 41 झंडापुर के पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय के द्वारा सफाई नायक मुकेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा तपती धूप भारी गर्मी के बीच नाले के अंदर घुसकर सफाई की गई जिससे आने वाले बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से निजात मिल सके। भूपेंद्र उपाध्याय का कहना है कि वार्ड नंबर 41 झंडापुर महाराजपुर की सभी नालियां नाले बारिश आने से पहले साफ कर दिए जाएंगे। हमारा प्रयास होगा की बारिश के मौसम में क्षेत्र की जनता को जल भराव की समस्या से न जूझना पड़े।
सफाई नायक मुकेश कुमार का कहना है कि हमारी पूरी टीम पूरी मेहनत के साथ क्षेत्र के सभी नाले नालियों को साफ करने का कार्य कर रहे हैं जिससे आने वाले बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या पैदा ना हो और पानी की निकासी सही तरीके से हो सके। ऐसा प्रयास नगर आयुक्त के द्वारा किया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देशन में समस्त टीम पूरी लगन और मेहनत से सभी वार्डों में काम कर रही है जिससे बारिश के समय में जल भराव की समस्या पैदा ना हो और क्षेत्र की जनता को जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल सके और आवागमन में कोई परेशानी ना हो। वहीं पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय के द्वारा नगर निगम की समस्त टीम का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि सफाई नायक समेत पूरी टीम बारिश आने से पहले क्षेत्र की समस्त नाले नालियों की सफाई करके क्षेत्र की जनता को साफ वातावरण उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।
Tags
गाजियाबाद