वसुंधरा में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर भव्य मूर्ति अनावरण समारोह 17 जून को होगा

स्थापित होगी 15 कुंतल अष्टधातु की महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि

साहिबाबाद। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत), दिल्ली द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर 17 जून को एक भव्य मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित महाराणा प्रताप चौक, कनावनी नहर के पास, पुलिस चौकी वसुंधरा के निकट संपन्न होगा। इस अवसर पर अष्टधातु से निर्मित 20×15 फीट ऊंची और लगभग 15 कुंतल वजन की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 20 लाख की लागत से यह प्रतिमा जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास द्वारा तैयार की गई है। अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा उपस्थित रहेंगे। समारोह में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विज्ञानानंद महाराज और दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त होगा।  रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने दी 
संस्था के मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव एसपी चौहान के अनुसार, महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज में प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और युवाओं को उनके जीवन चरित्र से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। यह आयोजन देशभक्ति, इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतिमा स्थापना के लिए नगर निगम गाजियाबाद द्वारा 15 फीट ऊंचा चबूतरा और अन्य विकास कार्य कराए गए हैं। साथ ही नगर निगम सदन द्वारा महाराणा प्रताप चौक नामकरण का प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं उद्यमी रुद्र प्रताप शिशौदिया करेंगे, जबकि संचालन राष्ट्रीय महासचिव वीके सिसोदिया द्वारा किया जाएगा।
मूर्ति अनावरण समारोह में अन्य अतिथियों में दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, नीरज सिंह (यूथ आइकॉन ), सत्येंद्र सिंह शिशौदिया, अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा, हृदयेश कुमार वरिष्ठ आईएएस संदीप सिंह चौहान वरिष्ठ आईपीएस राजस्थान, देवेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर एसएफआईओ नरेश कुमार चौहान पूर्व मुख्य सचिव दिल्ली सरकार, हेमसिंह पुंडीर पूर्व एमएलसी, चौधरी यशपाल सिंह बिसाहडा, इंजीनियर सीपी सिंह, मेघराज सिंह रॉयल उद्योगपति समाजसेवी, कमल सिंह सिसोदिया उद्योगपति एवं समाजसेवी, योगेश प्रताप सिंह शिशौदिया पीसीएस, निशांत शिशौदिया ब्लॉक प्रमुख धौलाना, शिव कुमार राणा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मेरठ, सतवीर सिंह राघव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद, डॉक्टर ओमेंद्र रत्नू इतिहास विद एवं लेखक, ठाकुर विक्रम सिंह संस्थापक रा. नि. पार्टी नरेश तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी हापुड़, जसवंत सिंह सोम भवन निर्माता, इंजीनियर चंद्रपाल सिंह, सरदार सिंह भाटी पूर्व उपमहापौर, भानु सिसोदिया महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती रनीता सिंह महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, राहुल तोमर मंडल अध्यक्ष भाजपा, यशवंत सिंह वरिष्ठ पत्रकार, नरेंद्र फौजी प्रधान ग्राम बिसाहड़ा, इंजीनियर निखिल कुमार सिसोदिया बिसाहड़ा तथा नरेंद्र सिंह ( अध्यक्ष कुशवाहा चौबीसी ) होंगे।  
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव विजयपाल सिंह व विनोद कुमार शिशौदिया, कोषाध्यक्ष सुप्रिया सिंह भदोरिया, भानु शिशौदिया, धीरज तोमर, अजय तोमर, दीप तोमर, डॉ जीएस चौहान, डॉक्टर जेपीएस चौहान, किशन चौहान, पीएस पठानिया, एमपी सिंह, सीमा भदोरिया, तरुण सिंह चौहान, पार्षद नरेश भाटी आदि उपस्थित रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने