आईटीईसी कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने किया 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ गाजियाबाद का भ्रमण

सेनानी सुदेश कुमार ने एनडीआरएफ की क्षमताओं की जानकारी दी


गाजियाबाद।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “व्यापक आपदा प्रबंधन” पाठ्यक्रम के 30 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने बुधवार को 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गाजियाबाद का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को एनडीआरएफ की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली, क्षमताओं तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में किए जाने वाले खोज एवं बचाव अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपदा प्रतिक्रिया में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों, तकनीकों एवं मानक कार्यप्रणालियों का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ के सेनानी सुदेश कुमार ने प्रतिभागियों को एनडीआरएफ की भूमिका एवं क्षमताओं पर विस्तृत और ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उन्होंने देश और विदेश में एनडीआरएफ द्वारा संचालित प्रमुख राहत एवं बचाव अभियानों, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों तथा क्षमता निर्माण संबंधी पहलों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सुदेश कुमार ने अपने व्यावहारिक एवं परिचालन अनुभवों के आधार पर समाधान किया। प्रतिभागियों ने एनडीआरएफ की पेशेवर दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उसके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों का यह भ्रमण आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा तैयारी तथा प्रभावी आपदा प्रतिक्रिया के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, ज्ञान साझा करने और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने