आईटी, टेलीकॉम और साइबर सुरक्षा में संयुक्त शोध को लेकर आईपेक में हुई महत्वपूर्ण बैठक
साहिबाबाद। रूस की प्रतिष्ठित मॉस्को टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर कम्युनिकेशंस एंड इन्फॉर्मेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) का दौरा कर आईटी, टेलीकम्युनिकेशन और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में डीन डॉ. मिखाइल गिरोदनिचेव और डिप्टी डायरेक्टर अलेक्जेंड्रा शामिल थीं। अलेक्जेंड्रा ने बताया कि एमटीयूसीआई दूरसंचार, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में रूस का अग्रणी विश्वविद्यालय है तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रहा है। आईपीईसी के वाइस प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल रिलेशंस) विभूति शंकर ने बताया कि दोनों संस्थानों के बीच पहले से सक्रिय एमओयू है, जिसके तहत संयुक्त शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
डॉ. सुनीता यादव, डीन (सीएसई), ने कहा कि आईटी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों संस्थान मिलकर नवाचार और शोध को नई दिशा दे सकते हैं। आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने कहा कि यह साझेदारी नई तकनीकों, नवाचारों और उद्योगोन्मुखी समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विद्यार्थियों के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी।
Tags
गाजियाबाद