सूर्या मर्डर केस: अब हत्यारोपी असद के घर पर चलेगा बुलडोजर

एसडीएम के आदेश पर मुनादी कर घर पर चस्पा किया गया नोटिस

गाजियाबाद। खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में प्रशासन ने सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर पर अब बुल्डोजर चलेगा। असद के एनकाउंटर और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा किया है। अधिकारियों ने रविवार को ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया। यह पुरानी संपत्ति असद के पिता के नाम पर पंजीकृत है, जिसे बेचे जाने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन गाजियाबाद अथॉरिटी के अनुसार कागजों में यह अब भी पिता के नाम ही है। इस बीच, प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है और कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है।
खोड़ा के नवनीत विहार में प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एनकाउंटर में ढेर हो चुके मुख्य आरोपी असद के मकान पर नोटिस चिपकाकर अवैध निर्माण को खाली करने का सख्त आदेश दिया गया है। लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में ऐलान किया गया कि अगर 15 दिनों में कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है।
मौके पर गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मादंड़ उनके साथ एडिशनल सीपी राज करन नैयर , डीसीपी धवल जसवाल और साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहे. खोड़ा को अपराध मुक्त बनाने के लिए तीन दिन तक 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' चलाया जाएगा. हर गुंडा तत्व असामाजिक तत्व के घरों की तलाशी ली जाएगी. स्नाइपर डॉग ड्रोन कैमरा से छतों की निगरानी. की जाएगी. इलाके के अपराधियों की अवैध संपत्तियां भी चिन्हित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने दिया न्याय का भरोसा: इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंची। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें पूरी सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। मंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा कि अपराधियों और परिजनों को धमकाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उधर, सोमवार को ही खोड़ा में  मृतक सूर्या के परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीम सदर अरुण दीक्षित ने परिजनों को राहत राशि का चैक सौंपा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने