गाजियाबाद डीएम की पहल पर पीड़ितों के मकान हो रहे कब्जामुक्त

चंचल के बाद अब ईश्वर को वापस मिला अपना घर, सौंपी गई संपत्ति की चाबी


गाजियाबाद।
जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजयनगर क्षेत्र के सहजवान नगर में अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए मकान की चाबी पीड़ित को सौंप दी। यह कार्रवाई करीब 5 साल पुराने विवाद का निपटारा करते हुए की गई। जानकारी के अनुसार, मकान पर ताज मोहम्मद और उनके साथियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप था। मामला जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा, जिसके बाद डीएम ने स्वयं संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। कार्रवाई के दौरानएसडीएम सदर अरूण दीक्षित भी मौजूद रहे। मकान को कब्जा मुक्त कराते हुए पीड़ित ईश्वर को विधिवत रूप से चाबी सौंपी गई। इस दौरान मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ गृह प्रवेश किया गया। पीड़ित ईश्वर ने कहा कि वे पिछले 5 वर्षों से न्याय के लिए भटक रहे थे। उन्होंने कहा, “योगी सरकार में न्याय मिला है, हम डीएम के आभारी हैं।” जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इससे पहले भी बुजुर्ग पीड़ित महिला चंचल देवी को उनका कब्जा मुक्त मकान दिलाया जा चुका है। लगातार दूसरी कार्रवाई से साफ है कि जिला प्रशासन भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के मामलों में सख्त रुख अपनाए हुए हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने