आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की देता था धमकी
गाजियाबाद। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बुद्धनगर निवासी 21 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 29 अप्रैल 2026 को अंकुर विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभिषेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो अपने पास रख लिए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक को अंकुर विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और युवती की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि युवती उसके घर आई थी। इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही किसी को जानकारी देने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी देता था।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आरोपी के खिलाफ किसी अन्य आपराधिक मामले की जानकारी नहीं मिली है, हालांकि उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags
गाजियाबाद